गुढ़ागौड़जी में बाइक-कार भिड़ंत में युवक घायल:भोड़की-गुढ़ागौड़जी रोड पर हुआ हादसा, घायल का उपचार जारी
गुढ़ागौड़जी में बाइक-कार भिड़ंत में युवक घायल:भोड़की-गुढ़ागौड़जी रोड पर हुआ हादसा, घायल का उपचार जारी
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी के भोड़की-गुढ़ागौड़जी रोड पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। होंडा एजेंसी के सामने हुई इस दुर्घटना में एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार भोड़की की ओर से गुढ़ागौड़जी जा रही थी, जबकि बाइक गुढ़ागौड़जी से भोड़की की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की तेज भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने घायल युवक की मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान किशोरपुरा निवासी 31 वर्षीय मनीष पुत्र भूराराम के रूप में हुई है।
डॉक्टर्स ने बताया कि मनीष को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और उन्हें कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043023


