चिड़ावा में देर रात मारपीट, दो लोग गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर, पुलिस जांच में जुटी
चिड़ावा में देर रात मारपीट, दो लोग गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर, पुलिस जांच में जुटी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की सूरजगढ़ रोड पर गुरुवार देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ख्यालियों की ढाणी निवासी अशोक और बेरला निवासी नवींद्र के साथ कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद लाठी और सरियों से मारपीट की। इस हमले में अशोक और नवींद्र के हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. जेपी धायल की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर सीआई आसाराम गुर्जर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मामले की जानकारी ली। घायलों ने सरजीत समेत कुछ अन्य लोगों पर लाठी-सरियों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मारपीट को आपसी रंजिश से जुड़ा मान रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043102


