चिड़ावा मुख्य बाजार में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत:शहर का सौंदर्यीकरण होगा, तीन किमी की लाइनें होगी अंडरग्राउंड
चिड़ावा मुख्य बाजार में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत:शहर का सौंदर्यीकरण होगा, तीन किमी की लाइनें होगी अंडरग्राउंड
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के मुख्य बाजार में बिजली विभाग ने सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कबूतरखाना से कल्याण प्रभु मंदिर तक की एलटी (LT) लाइनों को अब भूमिगत किया जाएगा। इससे बाजार के व्यापारियों और आमजन को लटकते तारों के जाल से जल्द ही निजात मिलेगी।
इस परियोजना के तहत कबूतरखाना से पुरानी तहसील और गांधी चौक होते हुए कल्याण प्रभु मंदिर तक सड़क के दोनों ओर कुल तीन किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें भूमिगत की जाएंगी। इस बदलाव से क्षेत्र के लगभग एक हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
बिजली के खंभे हटने से बाजार की सड़कें चौड़ी और व्यवस्थित दिखेंगी, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी ये एक अहम कदम है, क्योंकि भूमिगत लाइनें शॉर्ट सर्किट और अन्य बिजली दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह समाप्त कर देंगी। बिजली निगम ने मशीन की सहायता से केबल डालने का काम शुरू कर दिया है।
बिजली निगम के सहायक अभियंता मायालाल कुमावत ने बताया कि ये एक पायलट प्रोजेक्ट है। प्रथम चरण में मुख्य बाजार की लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। यदि ये परियोजना सफल रहती है, तो आगामी चरणों में शहर के अन्य हिस्सों की बिजली लाइनों को भी इसी प्रकार भूमिगत करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने इस कार्य में आमजन से सहयोग की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043192


