[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरों ने घर को बनाया निशाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

चोरों ने घर को बनाया निशाना

छत फांदकर घुसे चोर, महिलाओं को कमरे में बंद कर लाखों के जेवरात ले उड़े

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहाला डेहरा जोहड़ी की ढाणी भीलान नोवड़ी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की छत फांदकर अंदर घुसे और कमरे में सो रही महिलाओं को बाहर से कुंडी लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर गोहाना पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मकान मालिक राजेंद्र सैनी महाराष्ट्र में काम करता है। घर में उसकी पत्नी संतोष देवी तथा पुत्रियां कविता सैनी और पूजा सैनी रहती हैं। रात्रि के समय तीनों महिलाएं बैठक में सो रही थीं। इसी दौरान चोर मकान के पीछे से छत के रास्ते अंदर आए और कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर अलमारी व सामान खंगालते हुए कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

पीड़िता संतोष देवी ने बताया कि सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोर सोने का हार, कान की बालियां, मंगलसूत्र तथा करीब एक किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

इस संबंध में जीतू सैनी ने बताया कि नीमकाथाना सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा मौका-मुआयना किया गया है।
गोहाना चौकी प्रभारी किशन लाल स्वामी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles