[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर तोड़फोड़ मामले के दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घर में घुसकर तोड़फोड़ मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर तोड़फोड़ मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : पुलिस थाना गोठड़ा क्षेत्र में रात्रि के समय एक मकान में घुसकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सिंह उर्फ जितु चिराना तथा विकास उर्फ बाजी मीणा को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी गोठड़ा धर्मेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को जिला कारागृह झुन्झुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 30 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि को 8-10 अज्ञात लोग पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिलों पर सवार होकर परिवादी जगमोहन निवासी लोहरड़ा के मकान पहुंचे। आरोपियों ने वाहन से मुख्य गेट तोड़कर घर में घुसते हुए मार्बल के नोहरे का दरवाजा क्षतिग्रस्त किया तथा फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस संबंध में थाना गोठड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार कर जिला कारागृह भेजा गया था। बाद में प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर वर्तमान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी गोठड़ा सहित थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles