[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का शिलान्यास

प्रशासक ने कहा- भवन बनने से ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में होगी सहुलियत

सूरजगढ़ : क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा की इंदिरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी की चारदीवारी सहित शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधिविधान से संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में पंडित दिनेश शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बजरंग लाल नारनौलिया एवं बलबीर मेघवाल ने अपने कर-कमलों से शिलान्यास किया।

निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर ने उपस्थित ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्षों से सामुदायिक भवन की चारदीवारी एवं शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी के बच्चों तथा मोहल्लेवासियों को सामाजिक एवं वैवाहिक आयोजनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण निर्माण कार्य भामाशाहों के सहयोग से कराया जा रहा है।

शिलान्यास की खुशी एवं नववर्ष के अवसर पर ग्रामवासियों ने सरपंच मंजू तंवर का पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, रामनिवास, प्यारेलाल मिस्त्री, सुनील मिस्त्री, विनोद मिस्त्री, भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, विनोद सोनी, रमेश गुर्जर, प्रकाश मेघवाल, धीर सिंह नायक, प्रेम सिंह नायक, नाहर सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र शेखावत, सुमेर सिंह धींवा, विनोद धींवा, विमला देवी, कैलाश जांगिड़, बाबूलाल मिस्त्री, छंगाराम मिस्त्री, सत्यवीर सिंह, पंकज, विकास कुमार, अशोक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles