[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुर्रमपुरा में जांगिड़ परिवार ने बनवाया 70 लाख का अस्पताल:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खुर्रमपुरा में जांगिड़ परिवार ने बनवाया 70 लाख का अस्पताल:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

खुर्रमपुरा में जांगिड़ परिवार ने बनवाया 70 लाख का अस्पताल:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

मूंडरु : मूंडरू कस्बे के खुर्रमपुरा गांव में जांगिड़ परिवार ने 70 लाख रुपये की लागत से एक उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन बनवाया है। गुरुवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अस्पताल का लोकार्पण किया।

यह उपस्वास्थ्य केंद्र गांव में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए बनाया गया है। इससे पहले खुर्रमपुरा में केवल एक सब-सेंटर संचालित था, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं।

जांगिड़ परिवार ने अपने पूर्वजों, स्वर्गीय गोपीनाथ जांगिड़ और स्वर्गीय सोनी देवी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए यह जनसेवा का कार्य किया है। उनके पुत्रों रूडमल, बद्रीप्रसाद, मूलचंद, मदनलाल, प्रभुदयाल, बाबूलाल और कैलाश जांगिड़ ने मिलकर इस परियोजना को साकार किया।

35 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्मित

प्रभुदयाल जांगिड़ ने बताया कि यह भवन खुर्रमपुरा बावड़ी स्थित सरकारी जमीन पर 35 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्मित किया गया है। इसमें दस कमरे, चारदीवारी, शौचालय सुविधाएं, एक लैब और कार्मिकों के लिए क्वार्टर शामिल हैं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री खर्रा ने शेखावाटी को भामाशाहों, शूरवीरों और दानवीरों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि यहां के भामाशाहों ने देश-दुनिया में कारोबार स्थापित कर शेखावाटी का गौरव बढ़ाया है।

मंत्री ने जांगिड़ परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस कार्य से आने वाली पीढ़ियों में जनसेवा की भावना विकसित होगी। इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भामाशाह परिवार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। भामाशाह परिवार की ओर से इस अवसर पर एक भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Related Articles