[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेश:संजय गुर्जर मंत्री चुने गए, पाटन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेश:संजय गुर्जर मंत्री चुने गए, पाटन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेश:संजय गुर्जर मंत्री चुने गए, पाटन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पाटन : पाटन कस्बे में अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन सर्वसम्मति से हुआ। इस कार्यकारिणी में नरेश कुमार यादव को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दानसिंह उपाध्यक्ष और संजय गुर्जर मंत्री बनाए गए हैं। अन्य नियुक्तियों में ख्यालीराम गुर्जर संयुक्त मंत्री, शिशुपाल सैनी कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद यादव संगठन मंत्री, अनिल कुमार यादव प्रचार मंत्री और जितेंद्र कुमार मीणा कार्यालय मंत्री शामिल हैं। कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल गुर्जर और पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी की अध्यक्षता में किया गया।

Related Articles