[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:तिरपाल से ढकी मिली थी, डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:तिरपाल से ढकी मिली थी, डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर दबोचा

झुंझुनूं में अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:तिरपाल से ढकी मिली थी, डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर दबोचा

बिसाऊ : झुंझुनूं में बिसाऊ पुलिस ने अवैध हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त की है। नए साल की पूर्व संध्या पर जिले में चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसमें वाहन चालक वैध डॉक्यूमेंट पेश नहीं कर सका। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशों पर जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 दिसंबर 2025 की रात को बिसाऊ थानाधिकारी शेरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।

तिरपाल से ढकी पिकअप ने बढ़ाया शक

गश्त के दौरान ग्राम टांई के पास पुलिस को एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। वाहन पूरी तरह तिरपाल से ढका हुआ था, जिस पर पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी में मिली अवैध हरी लड़कियां

पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई हरी लड़कियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस ने मौके पर ही चालक से लकड़ियों के परिवहन और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज मांगे।

दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन जब्त

चालक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी झुंझुनूं को दी गई। पुलिस ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। अब वन अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी।

Related Articles