बेटी के जन्म पर DJ की धुन पर भव्य स्वागत, गांव में खुशी की लहर
बेटी के जन्म पर DJ की धुन पर भव्य स्वागत, गांव में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के बड़बर गांव में बेटी के जन्म को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों का असर अब गांवों तक पहुंच रहा है, जहां बेटियों के जन्म पर बेटों से कहीं अधिक खुशी मनाई जा रही है। बड़बर गांव निवासी डॉ. विजेंद्र कुमार सैन के पुत्र रविंद्र कुमार सैन की पत्नी ने को चिड़ावा अस्पताल में एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही दादी लक्ष्मी सैन (डॉ. विजेंद्र कुमार सैन की पत्नी) ने नवजात बेटी और बहू का गांव में धूमधाम से स्वागत किया। गांव के प्रवेश द्वार पर DJ की धुन बजाई गई, कालीन बिछाकर फूलों की वर्षा की गई और परिवार के सदस्य व ग्रामीण DJ पर थिरकते नजर आए।
दादी लक्ष्मी सैन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह हमारी पहली पुत्री रत्न है। बेटी बेटों से बढ़कर होती है। वह मायके और ससुराल दोनों घरों का ख्याल रखती है। इसलिए बेटियां पुत्रों से श्रेष्ठ हैं। सनातन धर्म में भी सभी मांगलिक कार्यों में लड़कियों और महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है। पहले के दौर में यह सम्मान कुछ हद तक भुलाया जा रहा था, लेकिन आज सरकार और समाज दोनों मिलकर बेटियों का सम्मान बढ़ा रहे हैं।” इस खुशी के अवसर पर गांव के कई लोगों ने शिरकत की और बधाई दी।
इनमें पूर्व चूरू जिला मंत्री भाजपा निवर्तमान जिला आईटी संयोजक सुमित्रा सैन, संतोष सैन, प्रिया सैन, नियू शर्मा, कोमल शर्मा, मोहनी गुर्जर, प्रभारानी, मुक्तार यादव, राजेंद्र यादव, असमल अली, गोतम सैन, घीसाराम जांगिड़, मातादीन नाडा, मदनसिंह, विक्रम सैन, नवीन भूरिया, पंकज कुमावत, अमरसिंह कुमावत, होशियार गुर्जर, विरेंद्र फौजी, नरेंद्र कुमार जांगिड़ आदि ने बधाईयां दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042713


