[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में चाइनीस मांझे के खिलाफ कार्रवाई:नगर परिषद ने दुकानों पर की छापेमारी, बिक्री रोकने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में चाइनीस मांझे के खिलाफ कार्रवाई:नगर परिषद ने दुकानों पर की छापेमारी, बिक्री रोकने की अपील

फतेहपुर में चाइनीस मांझे के खिलाफ कार्रवाई:नगर परिषद ने दुकानों पर की छापेमारी, बिक्री रोकने की अपील

फतेहपुर : फतेहपुर नगर परिषद ने मकर संक्रांति से पहले चाइनीस मांझे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पतंग की दुकानों पर छापेमारी की गई। परिषद की टीम ने दौलत खान मस्जिद, सिकरिया चौरस्ता, गॉड हॉस्पिटल के पास और सब्जी मंडी मार्केट जैसी जगहों पर जांच की। इस दौरान दुकानदारों को चाइनीस मांझे की बिक्री न करने की अपील की गई और उन्हें इसके खतरों के बारे में समझाया गया। इस कार्रवाई में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता रामगोपाल भादू, सफाई निरीक्षक कैलाश सोनी, सहायक अग्निशमन अधिकारी दिनेश सैनी सहित अल्ताफ हुसैन, वसीम, इरफान, वीरेंद्र सिंह, श्याम हिसारिया, मानसिंह, बबलू, सुनील और अजय जैसे कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles