[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा रामदेव मंदिर कमेटी का पुनर्गठन जरूरी:उदयपुरवाटी में संघर्ष समिति ने लिया निर्णय, 18 जनवरी को होगी आमसभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाबा रामदेव मंदिर कमेटी का पुनर्गठन जरूरी:उदयपुरवाटी में संघर्ष समिति ने लिया निर्णय, 18 जनवरी को होगी आमसभा

बाबा रामदेव मंदिर कमेटी का पुनर्गठन जरूरी:उदयपुरवाटी में संघर्ष समिति ने लिया निर्णय, 18 जनवरी को होगी आमसभा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में बाबा रामदेव मंदिर बचाओ संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को बाबा रामदेव बगीची में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोहार्गल स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 18 जनवरी को एक आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे।

बैठक में समाज के मंदिर के विकास, समिति के पुनर्गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ी बाबा रामदेव मंदिर कमेटी का पुनर्गठन आवश्यक है।

इस उद्देश्य से 18 जनवरी को एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया। इसके लिए गांव-गांव में समाज के लोगों को सूचना देने की जिम्मेदारी तय की गई। शहर के विभिन्न वार्डों में भी आमसभा की जानकारी पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।

बैठक में पूर्व चीफ इंजीनियर रामेश्वर लाल कल्याण, पूर्व प्रिंसिपल रामेश्वर लाल माहिच, जोरावर सिंह, प्यारेलाल, रामकुमार, छोटूराम, जगदीश प्रसाद, गिरधारीलाल इंद्रपुरा, मदनलाल, हरलाल, मोहनलाल फौजी, मिठूराम राठी, केशर देव, हरिराम सोगण, बिरबल राम, धूड़ाराम, अशोक कुमार, मामराज, नारुराम और दौलतराम मेहराणियां सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles