दो साल से फरार ₹25 हजार का इनामी, जेबीआर गैंग का सरगना जितेन्द्र उर्फ जितु चिराना गिरफ्तार
दो साल से फरार ₹25 हजार का इनामी, जेबीआर गैंग का सरगना जितेन्द्र उर्फ जितु चिराना गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पुलिस थाना गोठड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी बदमाश व जेबीआर गैंग के मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सिंह उर्फ जितु चिराना को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, अपहरण व आर्म्स एक्ट सहित करीब 15 प्रकरण दर्ज हैं तथा वह 5 मामलों में वांछित था।
आईजी जयपुर रेंज राघवेन्द्र सुहासा के निर्देशन व जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के सुपरविजन में गठित टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गैंग के साथ गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ व गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका को लेकर अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2111738


