[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ थाने में साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ थाने में साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

मुकुंदगढ़ थाने में साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : पुलिस थाना परिसर में सोमवार को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव को लेकर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों एवं आमजन को साइबर ठगी से बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी ताराचंद यादव ने की।

इस दौरान साइबर टीम की ओर से मनीष कुमार ने बताया कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं और किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, बैंक या मोबाइल से संबंधित जानकारी साझा न करें। उन्होंने साइबर ठगों के नए-नए तरीकों से भी लोगों को अवगत कराया।

थानाधिकारी ताराचंद यादव ने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे इस जागरूकता संदेश को अपने रिश्तेदारों, मित्रों एवं गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सतर्क रह सकें।

बैठक में पुजारी सुभाष शर्मा, सतपाल शेखावत, चंद्रपाल दुलर, मनीष शर्मा, मुकेश पारीक, ओम जी जांगिड़, सुरेंद्र पोरवाल, कपिल शर्मा, मनोज गोयल, आरीफ भाटी, इकबाल खोखर, रामकुमार सिंह, ओपी बिरख, रामप्रताप सैनी, महेश पाराशर, अजय कुमार, हुसैन खान, रोबिन गुर्जर, रिक्षपाल शर्मा, संजय जांगिड़, संदीप सेन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles