सावित्रीबाई फुले जयंती पर बड़वासी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जयपुर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी कलवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं स्वर्गीय कुरड़ाराम सैनी की पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शंकर एवं डॉ. ए.सी. पुरोहित (जयपुर) अपनी टीम के साथ सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से संबंधित रोगियों का चयन कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
इसके साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभीता सुमन एवं डॉ. जितेंद्र महला, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. महावीर सिंह एवं डॉ. सुनीता कुमार, तथा प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. संदीप चौधरी भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर में रोगियों के लिए जांच, परामर्श, दवाइयां, सोनोग्राफी एवं चश्मा वितरण की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। बंकट प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं स्व. कुरड़ा सैनी की पुण्यतिथि भी श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेन्द्र कलवानिया, श्री गौपाल गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत, बंकट प्रसाद शर्मा, संदीप शर्मा, नवीन शर्मा, योगेश सोनी, जाकिर हुसैन, कमलेश कलवानिया, विजय कलवानिया, अंकित शर्मा, मनीष मिश्रा, श्रीराम सोनी, मोहनलाल कुमावत, महेश सीगड़, लोकेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037506


