[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च:अरावली बचाओ अभियान के लिए किया जागरूक, 2 किमी पैदल चले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च:अरावली बचाओ अभियान के लिए किया जागरूक, 2 किमी पैदल चले

रींगस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च:अरावली बचाओ अभियान के लिए किया जागरूक, 2 किमी पैदल चले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस में कांग्रेस स्थापना दिवस पर ‘अरावली बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत एक पैदल मार्च निकाला गया। ये मार्च रविवार शाम पांच बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रींगस के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह लांपुआ के नेतृत्व में मिल तिराहे स्थित सार्वजनिक निर्माण भवन से तहसील कार्यालय तक लगभग 2 किलोमीटर का पैदल मार्च कर अरावली बचाने के लिए जागरूकता फैलाई गई।

ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह लांपुआ ने बताया कि ‘अरावली बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत अरावली पहाड़ियों पर खनन की निर्धारित सीमा (100 मीटर से नीचे) के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा तय की गई इस सीमा पर आपत्ति जताई। साथ ही, मनरेगा में ‘जी राम जी’ करने और राज्य सरकार पर 40 प्रतिशत बजट थोपकर मनरेगा को खत्म करने की कथित साजिश का भी विरोध किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट सांवर मल घोसल्या ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने चहेतों को हर दरवाजे की चाबी देकर देश को कर्ज के बोझ तले दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर जनसेवक कैलाश कुमावत, कांग्रेस नेता सूरज्ञान धाबाई, दूलाराम बावलिया, पूर्व सरपंच धूड़ाराम, सुरेंद्र राजेश धायल, रिछपाल घायल, छीतरमल महला, कांग्रेस सेवा दल के भागीरथ बवालिया, पार्षद एडवोकेट हरदयाल सिंह बलोदा, अमित कुमावत, शंकरलाल, सूरजभान बगड़िया, महेंद्र सामरिया, राजेंद्र, रणवीर, सुखदेव, श्रवण सैन, शेरसिंह, प्रशांत शर्मा, कैलाश कुमावत, सोहनलाल साखुनियां, जोरावर और सुरेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles