जाबासर में शहीद अब्दुल अजीज खान स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 संपन्न, 43 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
जाबासर में शहीद अब्दुल अजीज खान स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 संपन्न, 43 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
जाबासर : जाबासर ग्राम पंचायत के तत्वावधान में शहीद अब्दुल अजीज खान स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन रविवार को जवाहरपुरा में धूमधाम से किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 प्रतिभाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मेजबान सरवर खान ने बताया कि मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इकराम खान (चूरू) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखलाक खान एवं एसएचओ मलसीसर डॉ. महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच इरशाद अली ने की।
समारोह में वर्ष 2025 में राजकीय सेवा में चयनित 10 प्रतिभाओं, एमबीबीएस में चयनित 4 प्रतिभाओं, बिना दहेज विवाह करने वाले 7 जोड़ों तथा बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें सोहा खान (97.50%), नैना (96%) एवं अक्शा खान (95%) ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम को कैप्टन सुल्तान खान, शमशाद खान, प्राचार्य फारूक सीनियर एवं सूबेदार शमशेर खान ने संबोधित किया तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर हमीद खान, सूबेदार इकबाल खान, सूबेदार युनुस खान, प्रसादा राम, मनवर खान, उप सरपंच शमीम बानो, व्याख्याता संगीता सहारण, खुशी मो., चांद खान, इमरान खान, निसार खान, भंवरू खान, रणवीर गढ़वाल, मजीद खान, शब्बीर खान एवं उम्मेद खान सहित जाबासर एवं जवाहरपुरा के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन फारूक जूनियर ने कुशलतापूर्वक किया। यह समारोह क्षेत्र में शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048945


