जिला कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के 140 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया
जिला कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के 140 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के 140वर्ष ओर गौरवशाली इतिहास पर स्थापना दिवस मनाया। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक सुजानगढ़ मनोज मेघवाल ने कहा स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आज़ाद और लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी। अन्याय, अत्याचार, दमन और हिंसा के खिलाफ सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना हथियार बनाया। लोकतंत्र, समानता, न्याय और एकजुटता के लिए अथक संघर्ष किया। उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा होना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व की बात है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रेहाना रियाज़ ने कहा कांग्रेस आज भी लोकतंत्र समानता धर्मनिरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा करती है।आइए हम सब मिलकर एक मज़बूत धर्मनिरपेक्ष समावेशी एवं समृद्ध भारत के निर्माण हेतु संकल्प ले।किसान नेता रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा उन सभी महापुरुषों और स्वतन्त्रता आंदोलन में शामिल रहे उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हु ,जिनके त्याग और समर्पण के कारण ही आज इस ऊंचाई पर कांग्रेस पहुंची है आप सभी के सहयोग और एकजुटता ही कांग्रेस को ताकत देगी।
वक्ताओं में रियाजत खान, गोविंद महानसरिया शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू, पूर्व सभापति पायल सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्वाण,धर्मेन्द्र बुडानिया, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत, रामप्रताप कांटीवाल, युवा नेता हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा, रमजान खान, अबरार खान,विद्याधर मेघालय, डॉ प्यारेलाल दानोदिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा, जयचन्द मेघवाल, बजरंग बजाड़, इनायत खान सहजूसर, शेरखान मलकान, विमल शर्मा, संजय भाटी, विनोद खटीक सोयल खान डीके, सलीम पिए, सिराज जोइया महिला कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बाकोलिया, पूर्व दीपिका सोनी मनोनीत पार्षद,बालीबाई, आरिफ़ पीथींसर , जंगशेर खान, आरिफ़ रिसालदार, इंजीनियरिंग सुरेश शर्मा, सद्दाम हुसैन, श्रवण बसेर, कुरड़ाराम भाकर, भादरराम मेघालय, रामेश्वरलाल नायक,सुलेमान मनियार, अज़ीज़ खान, मोहम्मदअली भाटी, समीउल्लाह गौरी, रामचंद्र सूंडा, हूंताराम इसराना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने महापुरुषों को याद किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044597

