[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 5 लोगों के साथ लूट:2 घंटे में मोबाइल व कैश लूटकर फरार, देर रात मंडा से 2 बदमाशों को दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 5 लोगों के साथ लूट:2 घंटे में मोबाइल व कैश लूटकर फरार, देर रात मंडा से 2 बदमाशों को दबोचा

सीकर में 5 लोगों के साथ लूट:2 घंटे में मोबाइल व कैश लूटकर फरार, देर रात मंडा से 2 बदमाशों को दबोचा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में शनिवार रात 2 घंटे के बीच पांच लोगों के मोबाइल और रुपए लूटने की वारदात सामने आई है। स्कूटी और बाइक सवार 5 बदमाशों ने इन वारदात को अंजाम दिया था। दो घंटे के भीतर ही वारदात करके आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर रात पीछा करके दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पुलिस फरार लुटेरों की तलाश कर रही है।

इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारी का पीछा करते दो बदमाश।
इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारी का पीछा करते दो बदमाश।

मोबाइल व कैश लूटा

लुटेरों ने जयपुर रोड पर बालाजी धर्म कांटा के पीछे हॉस्टल में रहने वाले विकास का मोबाइल छीना। विकास खाना खाने के बाद हॉस्टल के बाहर सीढ़ियों में बैठा था। इसी दौरान स्कूटी पर तीन बदमाश आए। इन्होंने रास्ता पूछने के बहाने विकास को बुलाया। इसके बाद विकास का 40 हजार रुपए का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

इसी तरह की वारदात सीकर में अनवर, विक्रम मीणा,अमित दुबे और रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुई। इंडस्ट्रियल एरिया में हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दो बदमाश कर्मचारी का पीछा करते हुए पैदल-पैदल आते हैं। जबकि उनका एक साथी आगे स्कूटी लेकर खड़ा रहता है।

कर्मचारी का गला दबाकर साइड में ले जाते हुए बदमाश।
कर्मचारी का गला दबाकर साइड में ले जाते हुए बदमाश।

कुछ दूर पैदल चलने के बाद पीछा कर रहे दोनों बदमाश युवक का गला दबाकर उसे साइड में लेकर जाते हैं और फिर उसका मोबाइल और नगद रुपए लेकर आगे भागते हैं और अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो जाते हैं।

सभी वारदात करने वाले पांचों आरोपी आपस में दोस्त हैं। यह सभी नशे के आदि है। इनमें तीन आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं और दो आरोपी सीकर के। नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए ही इन लुटेरों ने एक साथ लूट का प्लान बनाया।

वारदात करने के बाद स्कूटी पर बैठकर फरार होते हुए बदमाश।
वारदात करने के बाद स्कूटी पर बैठकर फरार होते हुए बदमाश।

जब बीती रात उद्योग नगर थाना SHO राजेश बुडानिया को लूट की सूचना मिली तो वह खुद अपनी टीम के साथ बदमाशों का पीछा करने में लगे। जिन्होंने मंडा इलाके से दो बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि इनके तीन साथी मौका फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62