[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेंद्र राठौड़ बोले- जातिवाद से बचें, विकास मुख्य ध्येय:चांदगोठी में अरुण चतुर्वेदी ने कहा-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकारी की योजना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजेंद्र राठौड़ बोले- जातिवाद से बचें, विकास मुख्य ध्येय:चांदगोठी में अरुण चतुर्वेदी ने कहा-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकारी की योजना

राजेंद्र राठौड़ बोले- जातिवाद से बचें, विकास मुख्य ध्येय:चांदगोठी में अरुण चतुर्वेदी ने कहा-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकारी की योजना

सादुलपुर : सादुलपुर के चांदगोठी में नवसृजित पंचायत समिति के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह से जातिवाद से बचने और समाज को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। चतुर्वेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

सादुलपुर क्षेत्र के विकास को बताई प्राथमिकता

विशिष्ट अतिथि पद्मभूषण देवेंद्र झाझडिय़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक खिलाड़ी हैं और खिलाड़ी की तरह ही हार-जीत दोनों में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और सादुलपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, सादुलपुर के पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, पिलानी विधायक राजेश दहिया और प्रो. दलीप पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सांखू मंडल अध्यक्ष कृष्ण जांगिड़ ने किया। नवसृजित पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles