मानोता जाटान को गुढ़ा गोड़जी से हटाकर खेतड़ी तहसील में शामिल करने के लिए बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मानोता जाटान को गुढ़ा गोड़जी से हटाकर खेतड़ी तहसील में शामिल करने के लिए बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता जाटान के ग्रामीणों ने गुढ़ागौडज़ी तहसील से हटाकर खेतड़ी तहसील में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
खेतड़ी तहसील में शामिल करने का बैठक में प्रस्ताव पारित
सरपंच बहादुर मल मेघवाल ने बताया कि इस मांग को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से खेतड़ी तहसील में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मानोता जाटान से गुढ़ागौडज़ी तहसील की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है, जबकि खेतड़ी तहसील की दूरी मात्र 23 किलोमीटर है। इस अधिक दूरी के कारण ग्रामीणों को राजस्व, न्यायिक, पंचायत और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए बार-बार गुढ़ागौडज़ी जाना पड़ता है। इससे उनके समय, धन और संसाधनों की बर्बादी होती है। कई बार छोटे कार्यों के लिए भी पूरा दिन और अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
खेतड़ी विधायक को भी दिया था ज्ञापन
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्तमान में तहसील और एसडीएम कार्यालय को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख कार्यालय जैसे शिक्षा से संबंधित कार्य, पुलिस थाना, पंचायत समिति और डिप्टी ऑफिस खेतड़ी में ही स्थित हैं। इससे ग्रामीणों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ता है सभा चंद ढाका ने जानकारी दी कि इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में भी खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा था। विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर उनकी मांग को बल मिला है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन दूरी की वास्तविक स्थिति और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रशासक बहादुर मल मेघवाल, पूर्व सरपंच अमर सिंह, सभा चंद ढाका, सूबेदार रूप चंद ढाका, सरदार सिंह ढाका, रामोतार मेघवाल, प्रमोद शर्मा, सुरेश ताखर, सूबेदार चंदगीराम ढाका, प्रहलाद पायल, मेघचंद महला, जयसिंह ढाका, गोकुलचंद मेघवाल, देवकरण पायल, बृजलाल ढाका, दलीप ढाका और धर्मपाल स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047639


