रामनगर बड़ाऊ में पौष शुक्ल अष्टमी पर भजन, भंडारा व मेले का आयोजन, कुश्ती दंगल रहा आकर्षण
रामनगर बड़ाऊ में पौष शुक्ल अष्टमी पर भजन, भंडारा व मेले का आयोजन, कुश्ती दंगल रहा आकर्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के रामनगर बड़ाऊ गांव में शनिवार को पौष शुक्ल अष्टमी के अवसर पर भजन,भंडारा और मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महंत तारा दास महाराज के सानिध्य में ग्रामवासियों और बाबा बंकटदास सेवा समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
समाधि पर पूजा-अर्चना की
श्रद्धालुओं ने जय जीण माता, ठाकुर जी महाराज और बाबा बंकटदास महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की। बाबा की समाधि स्थल पर दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके बाद मालपुआ का भोग लगाया गया और भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
जागरण में विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में महावीर बानसूर एवं पार्टी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई
मेले में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्रामवासियों और बाबा बंकटदास महाराज सेवा समिति के सौजन्य से 51 रुपये से लेकर 11 हजार रुपए तक की कुश्तियां देर शाम तक चलीं। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने इस दंगल में अपना दमखम दिखाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047585


