चिड़ावा में दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट:कोर्ट परिसर में वकीलों को श्रद्धांजलि, 28 दिसंबर से टूर्नामेंट
चिड़ावा में दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट:कोर्ट परिसर में वकीलों को श्रद्धांजलि, 28 दिसंबर से टूर्नामेंट
चिड़ावा : चिड़ावा में अधिवक्ता संघ द्वारा पहली बार ‘एडवोकेट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एकदिवसीय टूर्नामेंट रविवार को शहर के डालमिया स्पोर्ट्स मैदान पर खेला जाएगा। इसका उद्देश्य दिवंगत अधिवक्ता सदस्यों को श्रद्धांजलि देना है।प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर चिड़ावा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी।
आयोजन समिति ने दिवंगत वकीलों के परिजनों को भी प्रतियोगिता में आमंत्रित किया है। बैठक में कल होने वाले मैचों की रूपरेखा तय की गई और अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शुरुआती दो मैचों में बाद फाइनल होगा, जिसके विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच एकता और सौहार्द स्थापित करना है। टूर्नामेंट में चार प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी: उपखंड प्रशासन टीम, पुलिस प्रशासन टीम, विवेकानंद इलेवन और अधिवक्ता संघ टीम।
बार अध्यक्ष विजय गुरावा और कपिल चाहर के नेतृत्व में आयोजन समिति इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है। आयोजन समिति के संयोजक मोहम्मद खादिम एडवोकेट ने बताया कि नवीन सिंह झाझड़िया, वीर प्रकाश झाझड़िया, रामवीर बेनीवाल, उम्मेद बरबड़, विकास सैनी, सुमेर धनखड़ और प्रशांत शर्मा सहित अन्य सदस्य मैदान की व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
डालमिया स्पोर्ट्स मैदान पर होने वाले इस आयोजन को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों ने जनता और खेलप्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन चिड़ावा में विभिन्न विभागों के बीच खेल भावना के माध्यम से आपसी तालमेल का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036119

