सूरजगढ़ में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सूरजगढ़ में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में ग्राम फर्ट से सुखराम का बास और लामीरिया की ढाणी होते हुए दुलनिया-पिपली की ओर जाने वाले वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) दीपक चंदन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन की कथित चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भाजपा एससी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह रास्ता लगभग 70 वर्षों से उपयोग में है और इस पर सरकार द्वारा डामरीकृत सड़क भी बनाई जा चुकी है। इसके बावजूद, कुछ प्रभावशाली लोग निजी स्वार्थ के चलते इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया, तहसील स्तर पर हुई जांच में भी इस रास्ते को प्रचलित माना गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने, प्रस्ताव भेजने और जांच रिपोर्ट के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेंद्र, बलवान, हवासिंह, नंदराम, जयवीर, महेंद्र, जगदीश, सुबे सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043716


