[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झड़ाया नगर में भूखंड की चारदीवारी तोड़ी:रोकने पर भाई पर हमला करने का प्रयास, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झड़ाया नगर में भूखंड की चारदीवारी तोड़ी:रोकने पर भाई पर हमला करने का प्रयास, मामला दर्ज

झड़ाया नगर में भूखंड की चारदीवारी तोड़ी:रोकने पर भाई पर हमला करने का प्रयास, मामला दर्ज

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के झड़ाया नगर में एक भूखंड की चारदीवारी तोड़ने और उस पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। रोकने पर भूखंड मालिक के भाई पर हमला करने का भी आरोप है। उदयपुरवाटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। खातियों की ढाणी निवासी पवन जांगिड़ ने इस संबंध में उदयपुरवाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्व गांव झड़ाया नगर में उसकी खातेदारी जमीन के सामने उसका एक भूखंड है। इस भूखंड पर उसने चारदीवारी बनाकर लकड़ियां आदि रखी हुई थीं।

पवन जांगिड़ ने बताया कि 24 तारीख की रात चौकड़ी निवासी अशोक कुमार, सीताराम और 20-25 अन्य लोग दो ट्रैक्टर और गाड़ियां लेकर आए। उन्होंने जबरन उसके भूखंड की चारदीवारी तोड़ दी। जब पवन का भाई झाबरमल जांगिड़ उन्हें रोकने के लिए पहुंचा, तो बदमाशों ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles