सूबेदार अशोक कुमार मान का सड़क दुर्घटना में निधन:सैन्य सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
सूबेदार अशोक कुमार मान का सड़क दुर्घटना में निधन:सैन्य सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
बुहाना : भारतीय सेना की 514 एडी रेजीमेंट, बबीना में पदस्थापित सूबेदार अशोक कुमार मान का 25 दिसंबर 2025 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे झुंझुनूं के बुहाना तहसील के भिर्र गांव निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार 26 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक गांव भिर्र में पूरे सैन्य सम्मान और तिरंगा यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान पूरा गांव शोक में डूबा रहा और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
जानकारी के अनुसार, सूबेदार मान 22 दिन के वार्षिक अवकाश पर थे और अपनी कार से पैतृक गांव लौट रहे थे। राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर क्षेत्र में 25 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे वे कार रोककर नित्यकर्म के लिए उतरे थे। लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा, कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर गांव भिर्र लाया गया। यहां सैन्य टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देते समय सभी की आंखें नम थीं। उनके बड़े बेटे मोहित मान (22 वर्ष) ने उन्हें मुखाग्नि दी।
सूबेदार अशोक कुमार मान का जन्म वर्ष 1980 में हुआ था और वे 1998 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग 27 वर्षों तक देश की सेवा की।
दिवंगत सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी अनीता, बड़े पुत्र मोहित मान एवं छोटे पुत्र अंकित कुमार (21 वर्ष) हैं। अंतिम संस्कार में भाजपा की पूर्व सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, भाजपा नेता विकास भालोठिया, भिर्र सरपंच शिशराम मान, अरविंद मान, संजय मान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042802


