[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशासन दिवस पर जिला परिवहन कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुशासन दिवस पर जिला परिवहन कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

सुशासन दिवस पर जिला परिवहन कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं : जिले में सुशासन दिवस के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) मोनू सिंह मीणा ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।

डीटीओ मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन केवल एक दिवस का संकल्प नहीं, बल्कि इसे दैनिक कार्यशैली में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव, रोहिताश भागासारा, सूचना सहायक नीलम किरण सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सुशासन के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles