नोहरे में मिला शव, चोरी के प्रयास का शक:छत से कूदने से मौत की आशंका, बच्चे पतंग लेने पहुंचे तो घटना का पता चला
नोहरे में मिला शव, चोरी के प्रयास का शक:छत से कूदने से मौत की आशंका, बच्चे पतंग लेने पहुंचे तो घटना का पता चला
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के दूलिया बास स्थित टोड़ूजी की चक्की के पास एक नोहरे में शव मिला। मोहल्ले के बच्चे पतंग लेने के लिए नोहरे में आए थे, जहां उन्होंने शव देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने पर वार्ड नं. 35 के पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली सीआई बेगाराम मीणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात नोहरे के पीछे स्थित लक्ष्मीनारायण बागड़ा के घर में चोरी का प्रयास हुआ था। लक्ष्मीनारायण बागड़ा रात करीब एक बजे जागरण से लौटे थे, तब उन्हें घर के अंदर से कुछ आवाजें सुनाई दीं। घर का मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर के कमरे का दरवाजा खुला मिला।
शक होने पर बागड़ा ने मुख्य गेट बंद किया और अपने भाई गोपाल को बुलाने चले गए। वापस आकर जब उन्होंने कमरा चेक किया तो कोई नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें छत की तरफ कुछ आवाजें सुनाई दीं। आशंका है कि चोर घबराकर सीढ़ियों से छत पर चढ़ गया और पीछे बने विनोद बागड़ा के नोहरे में कूद गया। बुधवार को इसी नोहरे में बनी कोठरी में शव मिला।
शव के पास से दो पेचकस और कुछ अन्य औजार भी बरामद हुए। मृतक के चेहरे सहित शरीर पर कई चोटों के निशान भी देखे गए। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043690


