सुजानगढ़ में बंद नोहरे में शव मिलने का मामला:शिनाख्त के बाद नायक समाज का अस्पताल में धरना, बोले- निष्पक्ष जांच हो और मुआवजा दिया जाए
सुजानगढ़ में बंद नोहरे में शव मिलने का मामला:शिनाख्त के बाद नायक समाज का अस्पताल में धरना, बोले- निष्पक्ष जांच हो और मुआवजा दिया जाए
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के दुलिया बास में बुधवार शाम बंद मकान के नोहरे में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सुनील उर्फ कालू नायक के रूप में हुई है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताया है। मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद परिजन राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
पहचान के बाद मृतक के परिजनों और नायक समाज के लोगों ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। वे मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। यह धरना नायक समाज के तहसील अध्यक्ष रतन लाल नायक के नेतृत्व में चल रहा है। धरने में नायक समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033457


