स्कूल में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण
महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं का सराहनीय प्रयास
झुंझुनूं : ग्राम बुगाला स्थित विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क टोपी युक्त स्वेटर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य संस्था के संरक्षक डॉ. जे.पी. बुगालिया के आर्थिक सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 145 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए।
इस नेक पहल के लिए ग्राम सरपंच एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ. जे.पी. बुगालिया का साधुवाद ज्ञापित करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने तथा प्रत्येक बच्चे को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जाकिर सिद्दीकी ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए बच्चों को जर्दा, पान-पुड़िया, सुपारी आदि से दूर रहने की सलाह दी और नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि घर में कोई नशा करता है तो वे ऐसे पदार्थ दुकान से लाकर न देने में सहयोग करें।
इस अवसर पर संस्था सचिव पुष्कर जांगिड़, उपाध्यक्ष गोविंद कुमावत, डायरेक्टर मदन सिंह प्रेमी, संतोष बुगालिया, बुगालिया परिवार के सदस्य, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकारों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033831


