बिजली की समस्या को लेकर किसान सभा ने XEN कार्यालय का किया घेराव
नारेबाजी कर जताया विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में आज अखिल भारतीय किसान सभा ने बिजली की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के XEN कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड गोपाल सैनी ने कहा कि किसानों को मजबूरी में रात के समय बिजली दी जा रही है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को भी लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। नीमकाथाना क्षेत्र का किसान पूरी तरह से बिजली संकट से परेशान है।
उन्होंने बताया कि बबाई बिजली पावर हाउस में करीब 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अब तक उसे बदलने में लापरवाही बरत रहे हैं। यदि जल्द ही बबाई पावर हाउस में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो नीमकाथाना क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो सकती हैं।
कामरेड सैनी ने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य सरकार अपने दो साल पूरे होने पर ‘स्वर्णिम अवसर’ मना रही है, वहीं दूसरी ओर नीमकाथाना के किसान और घरेलू उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो अखिल भारतीय किसान सभा किसानों को साथ लेकर बिजली विभाग कार्यालय सहित एसडीएम और एडीएम कार्यालयों पर तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन करेगी।
मामले को लेकर अधिशासी अभियंता भागीरथ शर्मा ने बताया कि बबाई पावर हाउस में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। फिलहाल कोटपूतली से वैकल्पिक सप्लाई ली जा रही है, जिसमें नीमकाथाना क्षेत्र को कुल 300 एम्पीयर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें से 100 एम्पीयर नरेहड़ा, 100 एम्पीयर पाटन और 100 एम्पीयर नीमकाथाना शहर को दी जा रही है, जिससे किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


