खेतड़ी पुलिस ने गैंगवार की योजना में घूम रहे छह बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार, कारतूस व दो वाहन बरामद
खेतड़ी पुलिस ने गैंगवार की योजना में घूम रहे छह बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार, कारतूस व दो वाहन बरामद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने मंगलवार, 23 दिसंबर को गैंगवार की योजना में हरियाणा से आए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और दो वाहन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर थानाधिकारी मोहन लाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने खेतड़ी कस्बे में संदिग्धों की तलाश के दौरान बस स्टैंड के पास बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी पाई। संदिग्ध भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।
स्कॉर्पियो गाड़ी से एक अवैध 12 बोर डबल बैरल गन और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि बोलेरो गाड़ी से सात छोटे जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों ने हथियारों के वैध लाइसेंस नहीं होने की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खेतड़ी कोर्ट की तारीख पर विरोधियों से बदला लेने के लिए हथियार लेकर आए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में हनुमान प्रसाद ऊर्फ गब्बर, पुत्र नेतराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी लूजोता, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा (एचएस थाना नांगल चौधरी); देवीलाल, पुत्र फुलाराम, उम्र 34 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना बहरोड, जिला कोटपुतली-बहरोड (एचएस थाना बहरोड); महेश कुमार, पुत्र भूप सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी गोठडी, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़; दीपक स्वामी, पुत्र गुल्लाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी गोठडी, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़; राजेश कुमार, पुत्र महाराम, उम्र 39 वर्ष, निवासी टहला, थाना सदर नारनौल, जिला महेन्द्रगढ़ और जितेन्द्र, पुत्र अमरसिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना बहरोड, जिला कोटपुतली-बहरोड शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी विरेन्द्र गोठडी, थाना नांगल चौधरी का एचएस, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश और अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033908


