कांग्रेस ने मनरेगा नाम बदलने पर मोदी का पुतला जलाया:पूर्व जिलाध्यक्ष बोले-BJP कर रही तानाशाही, रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की साजिश
कांग्रेस ने मनरेगा नाम बदलने पर मोदी का पुतला जलाया:पूर्व जिलाध्यक्ष बोले-BJP कर रही तानाशाही, रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की साजिश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और आखिर में प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “पहले मारा गांधी को-अब मार रहे हैं उनकी आत्मा को”, और “सेव मनरेगा, सेव इंडिया: जैसे नारे लिखे थे। गांधीजी की तस्वीर और मनरेगा के लोगो के साथ कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शन के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू है”। उन्होंने आरोप लगाया- मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में इस ऐतिहासिक ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। डॉ. सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को गोली मारी थी, ठीक उसी तरह यह सरकार योजना से उनका नाम हटाकर उनकी आत्मा की हत्या कर रही है।
योजना के ढांचे को बिगाड़ने का आरोप
वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मनरेगा का मूल ढांचा बदलना चाहती है। केंद्र और राज्य का हिस्सा 60:40 करने से राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा, जिससे गरीब मजदूरों को नुकसान होगा। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी के संयोजन में आयोजित इस धरने को पूर्व राज्य मंत्री किशनलाल जैदिया, एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर उर्मिला धायल, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
इस मोके पर ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, सेवादल अध्यक्ष हारून लालपुर, पीसीसी सदस्य पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़,ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज,पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, चिडावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष महावीर यादव पसस सुभीता सिगड़ आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972775
