[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ को जैव विविधता के संदर्भ में किये शोध कार्य को मिला समान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ को जैव विविधता के संदर्भ में किये शोध कार्य को मिला समान

डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ को जैव विविधता के संदर्भ में किये शोध कार्य को मिला समान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में डॉ. दिनेश कुमार पुत्र सांवरमल जांगिड़ निवासी रहनावा, लक्ष्मणगढ़ को माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और पंजाब राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया, राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार व विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि व समान प्रदान किया गया। वर्तमान में डॉ. दिनेश कुमार राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिड़ोदी बड़ी में का व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं।

यह शोध कार्य विशेष रूप से सीकर जिले के भौगोलिक और जलवायु संबंधी कारकों के प्रभाव में ड्रैगनफलीज़ (व्याध पतंगों) की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, उनकी प्रचुरता और वितरण पैटर्न को समझने पर केंद्रित था। इस अध्ययन ने स्थानीय जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की है। वर्तमान में प्रदूषण, शहरीकरण आदि के प्रभाव का विश्लेषण इस शोध में किया गया जो की समसामयिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है जो की सतत् पोषण विकास के महत्व पर बल देता है। जैव विविधता संरक्षण एवं भावी प्लानिंग के लिए यह शोध अति महत्वपूर्ण है।

प्रोफेसर सक्सेना के मार्गदर्शन में यह शोध पूर्ण हुआ
राजस्थान के पारिस्थितिकी तंत्र में कीटों के अध्ययन और संरक्षण के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इस कार्य के लिए डॉक्टर दिनेश कुमार जांगिड़ को परिवार के सदस्यों,ग्रामीण जनों व विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62