[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलश यात्रा के साथ डूंडलोद में नौ दिवसीय राम कथा का भव्य शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

कलश यात्रा के साथ डूंडलोद में नौ दिवसीय राम कथा का भव्य शुभारंभ

श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद : श्याम मंदिर परिसर में रविवार प्रातः कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान सुभाष चंद्र भूत ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर सुप्रसिद्ध कथावाचक धर्मदास महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा को रवाना किया। श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राम कथा को व्यास पीठ पर विराजमान किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से कथावाचक धर्मदास महाराज ने राम कथा के उद्गम एवं इसके श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम और माता सीता द्वारा स्थापित मर्यादाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधन धन से मिल सकते हैं, लेकिन संस्कार और मानसिक शांति केवल कथा श्रवण और उसके मनन से ही प्राप्त होती है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। राम कथा का समापन सोमवार 29 दिसंबर को होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62