फतेहपुर में जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा में समस्याओं पर संवाद:भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने लोगों की सुनीं समस्याएं, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी
फतेहपुर में जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा में समस्याओं पर संवाद:भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने लोगों की सुनीं समस्याएं, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : भाजपा नेता श्रवण चौधरी द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा के तहत गुरुवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जहां उनकी समस्याओं पर संवाद किया गया।
गुरुवार को यह यात्रा मांडेला बड़ा, मांडेला छोटा, ढाणी चतरदास, बीकमसरा, कारंगा छोटा, कारंगा बड़ा, मरडाटू बड़ी और मरडाटू छोटी जैसे गांवों से गुजरी। आगामी दिनों में कस्बे के वार्ड नंबर 22, 20, 53, 54, 55, 35, 36, 37, 45, 46, 47, 2 और 24 में भी सभाएं आयोजित की गई।
इस दौरान जितेंद्र कारंगा, आशु सिंह, राकेश जाखड़, बजरंग सिंह, शीशराम बाजिया, राकेश फगेड़िया, महेंद्र फौजी, जगदीश चोटिया, सरोज कड़वासरा और श्रवण सेवदा सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह यात्रा राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिए गए जनहितकारी निर्णयों के प्रति आभार व्यक्त करना है। इनमें रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति बनाना, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन और लगभग 128 करोड़ रुपए के विकास कार्य शामिल हैं।
जनसंवाद-जनसमाधान यात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर श्रवण चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि वे फतेहपुर के विकास और जनकल्याण के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969030


