घर-घर ज्ञान दीप जलाएं, बाल विवाह बंद कराएं – राजस्थान महिला कल्याण मंडल
घर-घर ज्ञान दीप जलाएं, बाल विवाह बंद कराएं – राजस्थान महिला कल्याण मंडल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए चल रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में “ज्ञान का दीप जलाएं, बाल विवाह को जड़ से मिटाएं” का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।
राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं बाल अधिकारिता चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राजस्थान महिला कल्याण मंडल झुंझुनूं से अदिति मीणा, मनोज, उषा तथा चाइल्ड लाइन से अरविंद कुमार उपस्थित रहे। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969629


