नीमकाथाना में वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, वाहन चालकों को जागरूक किया
नीमकाथाना में वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, वाहन चालकों को जागरूक किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। यह पहल कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह और उप-जेलर रमेश राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई।
दुर्घटना से बचने के लिए लगाए रिफ्लेक्टर
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वाहनों पर रेडियम लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन का पता चल सकेगा और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।
उप-जेलर रमेश राजपुरोहित ने बताया- जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे उन पर आज रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें श्रीमाधोपुर की टीम द्वारा जिले भर में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
इस दौरान पार्षद नंदू सैनी, हेड कॉन्स्टेबल सदीक, रिफ्लेक्ट टीम के सदस्य विनोद जोशी, जगदीश प्रसाद जांगिड़, गोपाल सेन, सुशील शर्मा और हेड कॉन्स्टेबल सदीक खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034385


