समस्या समाधान शिविर में रोडवेज बस स्टॉप की मांग:रायपुर मोड़ पर एक्सप्रेस बसों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा
समस्या समाधान शिविर में रोडवेज बस स्टॉप की मांग:रायपुर मोड़ पर एक्सप्रेस बसों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा
पाटन : पाटन के रायपुर में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलो-अप कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने रायपुर मोड़ पर एक्सप्रेस रोडवेज बसों के ठहराव की मांग को लेकर पंचायत समिति विकास अधिकारी शशिबाला को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता राजेश गुर्जर नारदा ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सरकार द्वारा आयोजित समस्या समाधान कैंप में ये मांग लिखित रूप में उठाई। उन्होंने रायपुर मोड़ पर रोडवेज एक्सप्रेस बसों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि रायपुर मोड़ नीमकाथाना से कोटपूतली मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में यहां केवल साधारण बसें रुकती हैं। ये बस स्टैंड रायपुर, नारदा, नाथुवाला सहित कई गांवों और ढाणियों के यात्रियों के लिए उपयोगी है। ये क्षेत्र क्रेशर और माइनिंग गतिविधियों का केंद्र भी है, जहां अन्य राज्यों से आए कर्मचारी और व्यापारी भी बड़ी संख्या में आते-जाते हैं।
यात्रियों को शाम 6 बजे के बाद घर पहुंचने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर कोटपूतली, नागौर, सीकर, जोधपुर, डीडवाना, खेतड़ी और अलवर डिपो की बसें संचालित होती हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन सभी रूटों की एक्सप्रेस बसें रायपुर मोड़ पर रुकें। इसके अलावा, सीकर-दिल्ली मार्ग की बसों को रायपुर मोड़ से होते हुए वाया हसामपुर चलाने की भी मांग की गई है।
इस मार्ग पर रहने वाले अधिकांश लोग सरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं और उन्हें प्रतिदिन यात्रा करनी पड़ती है। एक्सप्रेस बसों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। ये मांग लंबे समय से की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034308


