[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली से ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होकर लौटते समय खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिल्ली से ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होकर लौटते समय खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त

दिल्ली से ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होकर लौटते समय खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त

खेतड़ी : दिल्ली में आयोजित  ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में भाग लेकर वापस लौट रहे खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नासिर हुसैन व उनके साथियों की कार रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रेवाड़ी बायपास के पास सहनवास गांव के समीप रात करीब 11:30 बजे हुआ। घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार (नंबर DL10CW 5487) चालक की लापरवाही से डिवाइडर तोड़ते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार से टकरा गई। टक्कर में कार का ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना को देखते हुए नासिर हुसैन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अलग कराया और यातायात सुचारू करवाया।

घटना के बाद नासिर हुसैन ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और दूसरी कार में सवार घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस वाहन में झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आकाश चौधरी भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कार में उपाध्यक्ष नासिर हुसैन के साथ झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आकाश चौधरी, व्यापार मंडल सदस्य अभिषेक जांगिड़ और हमेंद्र सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin