[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के ओम पार्क का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया:50 लाख की योजना पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी, पानी की टंकी बनेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के ओम पार्क का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया:50 लाख की योजना पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी, पानी की टंकी बनेगी

फतेहपुर के ओम पार्क का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया:50 लाख की योजना पर प्रशासन ने चलाई जेसीबी, पानी की टंकी बनेगी

फतेहपुर : फतेहपुर शहर में 50 लाख रुपए की लागत से बना ‘ओम पार्क’ रातोंरात तोड़ दिया गया। प्रशासन ने पार्क के एक बड़े हिस्से को जेसीबी से हटा दिया। इस स्थान पर अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा।

विरोध से बचने के लिए रात में कार्रवाई की

यह कार्रवाई बीती रात गुपचुप तरीके से की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने संभावित जनविरोध से बचने के लिए यह कदम उठाया। पार्क का निर्माण ओम प्रकाश सैनी की याद में शहर के सौंदर्यीकरण और जनता की सुविधा के लिए किया गया था।

पानी की टंकी बनेगी

जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर यह पार्क विकसित किया गया था उसी पर अब 3 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई जाएगी। नगर परिषद ने इस निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। इसके बाद पीएचडी विभाग ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के पार्क तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

लोगों ने आपत्ति जताई

स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि इस स्थान पर पानी की टंकी ही बनानी थी तो पहले पार्क के निर्माण पर 50 लाख रुपए क्यों खर्च किए गए? यह राशि जनता के करदाताओं के पैसे से खर्च की गई थी।

लोगों का मानना है कि यदि यह कार्रवाई दिन के समय की जाती, तो शहरवासी, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतर सकते थे। इसी कारण रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर पार्क को मलबे में बदलने का कार्य किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin