[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RVTKA की उपखंड कार्यकारिणी में बदलाव:25 दिसंबर के जिला अधिवेशन और कार्यालय उद्घाटन पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

RVTKA की उपखंड कार्यकारिणी में बदलाव:25 दिसंबर के जिला अधिवेशन और कार्यालय उद्घाटन पर चर्चा

RVTKA की उपखंड कार्यकारिणी में बदलाव:25 दिसंबर के जिला अधिवेशन और कार्यालय उद्घाटन पर चर्चा

पिलानी : राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन (RVTKA), पिलानी की एक बैठक विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में 25 दिसंबर, 2025 को प्रस्तावित जिला अधिवेशन और झुंझुनू में एससी कार्यालय में RVTKA कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। इसी दौरान पिलानी उपखंड कार्यालय की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से बदलाव किए गए।

बैठक के दौरान, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई सदस्यता अभियान भी चलाया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया। पिलानी उपखंड कार्यालय स्तर पर भी एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

नई उपखंड कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है: संरक्षक संदीप पूनिया, अध्यक्ष सामोद, सचिव सूबे सिंह, महामंत्री राकेश सैनी, कोषाध्यक्ष गुलशन कटारिया, प्रचार मंत्री जगदीश सिंह और शंकर। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दिनेश शर्मा और राकेश को सौंपी गई है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास झाझड़िया ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष पंचार, जिला सचिव सुरेश लंबोरिया और जिला संयुक्त सचिव राकेश दादरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। हरमेंद्र, राजीव, अशोक कुमार, संजीव कुमार, विजेंद्र यादव, सुनील, मनमोहन, मनीष, संतलाल सैनी, कपिल कुमार, दिनेश, टीनू गोपाल, प्रमोद आलड़िया सहित बड़ी संख्या में विद्युत तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin