निराधनूं में आरोग्य शिविर: स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण
निराधनूं में आरोग्य शिविर: स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का वितरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया। शिविर प्रभारी डॉ. रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर में विभिन्न रोगों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस मौके पर एएनएम यशोदा, प्रियंका, लैब टेक्नीशियन विजेन्द्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर गरिमा, फार्मेसी रचना मीणा, डीईओ बृजराज सिंह शेखावत, आशा सुनिता, ममता और जुगलाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे और शिविर की सफल कार्यवाही में सहयोग दिया। आरोग्य शिविर में ग्रामीण जनता ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों के लाभ उठाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047619


