[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस क्लब चूरू की चार्टर नाईट में गूंजा सेवा का संकल्प, प्रान्तपाल ने बताया सेवा कार्यों को अनुकरणीय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लायंस क्लब चूरू की चार्टर नाईट में गूंजा सेवा का संकल्प, प्रान्तपाल ने बताया सेवा कार्यों को अनुकरणीय

लायंस क्लब चूरू की चार्टर नाईट में गूंजा सेवा का संकल्प, प्रान्तपाल ने बताया सेवा कार्यों को अनुकरणीय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित जैन गेस्ट हाउस के प्रांगण में रविवार रात्रि लायंस क्लब चूरू का चार्टर नाईट समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन सुधीर वाजपेयी रहे। कार्यक्रम में सह प्रान्तपाल प्रथम लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, सह प्रान्तपाल द्वितीय लायन आर.एस. मदान, मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्तपाल लायन श्रवण केजरीवाल, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सचिव लायन बालकिशन राजगढ़िया, रीजन चेयरमेन लायन डॉ. एन.एस. नरुका एवं ज़ोन चेयरमेन लायन चंद्रप्रकाश खत्री मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब चार्टर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ध्वज वंदना लायन सुनील रंजन टकणेत ने की, इसके पश्चात विश्व शांति हेतु मौन प्रार्थना एवं राष्ट्रगान हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद क्लब अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों, बाहर से आए क्लब पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद क्लब सचिव लायन संजीव कुमार वर्मा ने पिछले डेढ़ वर्षों में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सराहा।

समारोह का प्रमुख आकर्षण सम्मान सत्र रहा, जिसमें क्लब के संस्थापक सदस्य लायन चंद्रशेखर अग्रवाल और डॉ. एस.एम. शर्मा का विशेष सम्मान किया गया। समाज सेवा में निरंतर सहयोग देने वाले अनेक भामाशाहों का भी अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सेवा गतिविधियों के संचालन हेतु नि:स्वार्थ भाव से स्थान उपलब्ध कराने वाले श्रीराम मंदिर, पार्वती भवन और दादू भवन के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। क्लब गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए सदस्यों को 100 प्रतिशत उपस्थिति पिन प्रदान की गई, वहीं सर्वाधिक उपस्थिति ट्रॉफी से लायन चंद्रप्रकाश खत्री, सुनील रंजन टकणेत और रामचंद्र राजोतिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजगढ़िया एम्पोरियम द्वारा प्रायोजित क्लब डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने क्लब की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। सह प्रान्तपाल प्रथम डॉ. आशुतोष वशिष्ठ और सह प्रान्तपाल द्वितीय लायन आर.एस. मदान ने लायंस क्लब चूरू को सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्तपाल श्रवण केजरीवाल ने क्लब के सात नए सदस्यों को शपथ दिलाते हुए सेवा और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन सुधीर वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब चूरू ने पिछले डेढ़ वर्षों में सेवा का जो कार्य किया है, वह पूरे प्रान्त के लिए अनुकरणीय है। चिकित्सा शिविरों से लेकर जरूरतमंदों की सहायता तक, क्लब ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने भामाशाहों के निरंतर सहयोग को क्लब की पारदर्शिता और विश्वसनीयता का प्रमाण बताया।

सम्मान समारोह के अंतर्गत निवर्तमान अध्यक्ष लायन अनुराग शर्मा ने प्रांतीय सचिव लायन बालकिशन राजगढ़िया को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘लायन ऑफ द ईयर’ के खिताब से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम संयोजक लायन मुकुल सिगतिया ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन ज़ोन चेयरमेन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया। समारोह में लायंस क्लब झुंझुनूं, झुंझुनूं गौरव, रतनगढ़ प्रेरणा, सुजानगढ़, तारानगर, फतेहपुर, सीकर, सीकर प्राइड और सीकर कल्याण धणी के पदाधिकारियों सहित चूरू शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62