[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिले के समस्त ग्रामीण विकास एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की साफ-सफाई कर उन्हें क्रियाशील बनाया गया।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 500 से अधिक सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की सफाई कर उन्हें सुचारू रूप से चालू किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में एक-एक ग्राम पंचायत में ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि बीदासर पंचायत समिति की साण्डवा, सुजानगढ़ की गोपालपुरा, रतनगढ़ की गोगासर, सरदारशहर की हरियासर, चूरू की जसरासर एवं तारानगर की लुणास ग्राम पंचायत में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों के तहत प्रमुख स्थानों पर वृहद श्रमदान किया गया, जिसमें स्मारकों, मंदिर परिसरों, प्रवेश मार्गों, परिक्रमा पथ, पार्किंग स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रमों के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता रैली निकाली गई और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ‘नव उत्थान–नई पहचान : बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर रंगोली बनाई गई। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करते हुए आमजन को कपड़े और कागज के थैले वितरित किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62