[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह संपन्न

युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : युवा कायमखानी वेलफेयर सोसायटी द्वारा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, उस्मानाबाद कॉलोनी में सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी हाजी जोरावर खां थानेदार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलफेयर संरक्षक हाजी जोरावर खां थानेदार, आज़म अली खां पूर्व सरपंच, हाजी शफी खां चायल, हाजी निजामुद्दीन खां सेवानिवृत्त रेलवे लोको पायलट, मुमताज़ खां राणासर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को माला व शॉल भेंट कर की गई।

समारोह में संस्था के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें माला, साफा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हबीब खां मलवाण हेड कांस्टेबल, याकूब खां एएसआई, अयूब खां पीथीसर हेड कांस्टेबल, अरशद खां नव ज्ञान ज्योति स्कूल को दिल्ली लेवल सम्मान, आज़म खां पीथीसर को वक्फ जिलाध्यक्ष, हनीफ खां वक्फ जिला सचिव, शमशेर भालू खां सहजुसर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव, फरियाद खां पीथीसर को अध्यक्ष वसीसी, इम्तियाज खां आसलू को डॉक्टर, मैनुद्दीन खां फतेहखानी को चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर, जावेद खां दौलतखानी को वीडीओ तथा इस्लाम खां सहजुसर को अध्यापक नियुक्ति पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मैनुद्दीन खां फतेहखानी ने किया, जबकि सोसायटी के अध्यक्ष रिजवान खां ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62