भिर्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50-60 लोगों को फायदा:चिड़ावा के डॉ. विकास कुमार ने की जांच, शुरुआती समस्याओं का पता चला
भिर्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50-60 लोगों को फायदा:चिड़ावा के डॉ. विकास कुमार ने की जांच, शुरुआती समस्याओं का पता चला
पचेरी : पचेरी के भिर्र गाँव में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 50 से 60 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। यह शिविर चिड़ावा के राजीव अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें लाभार्थियों को ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर (मधुमेह) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें उपलब्ध कराई गईं।
दूरदराज के इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह शिविर विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ, क्योंकि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श के लिए शहर नहीं जाना पड़ा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क शिविर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर इलाज करवाने में मदद करते हैं।
डॉ. विकास कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान कई लोगों में शुरुआती स्टेज की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं। उन्हें समय पर दवाइयाँ लेने और उचित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042883


