[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व पार्षद भंवरु खान को दी श्रद्धांजलि रक्तदान शिविर लगाकर पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने लगाया रक्तदान शिविर: 375 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व पार्षद भंवरु खान को दी श्रद्धांजलि रक्तदान शिविर लगाकर पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने लगाया रक्तदान शिविर: 375 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

पूर्व पार्षद भंवरु खान को दी श्रद्धांजलि रक्तदान शिविर लगाकर पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने लगाया रक्तदान शिविर: 375 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌पूर्व पार्षद भंवरू खां की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके बेटे अजीज खान ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शहर के वार्ड 58 में आयोजित इस शिविर में 375 से अधिक युवाओं ने दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन विधायक हरलाल सहारण, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डॉ नदीम, डॉ हुसैन, डीएसपी इस्माइल खां ने किया। शहर के युवाओं ने इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधायक हरलाल सहारण ने भंवरू खां को नेक, ईमानदार और मेहनतकश इंसान बताया, जिनका जीवन मानव सेवा को समर्पित था। शिविर आयोजक अजीज खान ने भी बताया कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन पीड़ित मानव की सेवा में लगाया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अजीज खान के इस कार्य को बेटे का धर्म निभाने जैसा बताया। डीबी अस्पताल की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया।विधायक सहारण ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तार खान, ,अनीश मौलाना, अलाउदिन, लियाक़त खां, अल्लादीन खां यूनुस खां ,फारूक खान, सिकंदर खान, सत्तार खां, आरिफ खां, असलम खान, इमरान खान, जावेद खान, मोहम्मद सलीम पावटे, सतार सदर,पूर्व पार्षद नजमा बानो, पार्षद तौफीक खान, साहरूक खान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles