श्रीमाधोपुर में बाबा फतेह सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया:गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम, अटूट लंगर का आयोजन
श्रीमाधोपुर में बाबा फतेह सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया:गुरुद्वारा सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम, अटूट लंगर का आयोजन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में रविवार को बाबा फतेह सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पंजाबी मोहल्ले स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके बाद अटूट लंगर भी लगाया गया।
सरदार अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह 6 से 7 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब और जपजी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद सुबह 7 बजे से सवा 8 बजे तक सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आसा दी वार और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसके बाद आरती और अरदास की गई।
गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे थे बाबा फतेह सिंह
सरदार अर्जुन सिंह ने बाबा फतेह सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे सिख इतिहास के महान शहीदों में से एक थे। वे दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे सुपुत्र थे।
बाबा फतेह सिंह जी का जन्म 12 फरवरी 1699 को माता गुजरी जी की कोख से आनंदपुर साहिब में हुआ था। उन्हें अपनी छोटी उम्र (लगभग 7 साल) में धर्म और सच्चाई के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अदम्य साहस, धर्मनिष्ठा और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की थी।
बाबा फतेह सिंह जी का प्रकाश पर्व हर वर्ष श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में गुरबाणी पाठ, कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर का आयोजन कर उनके महान बलिदान को स्मरण किया जाता है।
आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन और संगत में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर सरदार रतन सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, रमेश लाल वधवा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष दीनदयाल सतीजा, नरेश खुराना, नरेश चोटमुरादा, कुलदीप पंजाबी, सोनिया साहनी, अमृत कौर, सिमरन नारंग, सुखविंदर सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, हरीश वाधवा, कार्तिक सपरा, दक्ष वधवा, सरदार अमरजीत सिंह, मोना पंजाबी, टेकचंद नारंग, राजू सपरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966128


