[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हिन्दू परिषद ने किया पंचांग का वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व हिन्दू परिषद ने किया पंचांग का वितरण

विश्व हिन्दू परिषद ने किया पंचांग का वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद ने श्रीमती शिवदेवी देवीप्रसाद गोयनका फाउण्डेशन द्वारा प्रकाशित बहु उपयोगी श्री बीरां बरजी दादीजी पंचांग का वितरण किया। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के पंजाब प्रांत संयोजक व केन्द्रीय टोली के सदस्य रामकुमार व्यास ने बताया कि सनातन धर्म से ऋषि मुनियों द्वारा भारतीय पंचांग की उपज हुई है। भारतीय पंचांग से हिन्दू तीज- त्यौहार, व्रत, शुभ मुहूर्त, सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण आदि का पता चलता है। भारतीय पंचांग काल गणना पर आधारित रहता है।

विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षण रामकुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि भारतीय पंचांग से चौघड़िया द्वारा अनेक उपयोगी जानकारी मिलती है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत, सह मंत्री अनिल बिरोलिया, बजरंग दल श्रीराम बस्ती संयोजक अंशु सैनी, मेजर डीपी शर्मा, श्यामसुंदर सेकसरिया व पवन कच्छावा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles